Posts

अयोध्या राम मंदिर के लिए बन रहा 2100 किलो का घंटा, कीमत सुन यकीन न होगा

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में विवादित अयोध्या जमीन का मामला सुलझाते हुए 2.77 एकड़ की जमीन रामलला को सौप दी हैं. इसके साथ ही केंद्र सरकार को एक ट्रस्ट बनाने का आदेश दिया हैं जो मंदिर निर्माण का काम देखेगा. अब जहाँ एक तरफ सरकार इस ट्रस्ट को बनाने में व्यस्त हैं तो वहीं दूसरी ओर इस खबर से उत्साहित श्रद्धालु भी अपने लेवल पर इसकी तैयारी में लग गए हैं. इसी कड़ी में वाराणसी की एक फर्म ने अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर में लगाने हेतु 2100 किलो के एक घंटे का आर्डर दिया हैं. जानकारी के अनुसार इस घंटे का निर्माण घंटा घूंघरू-घंटी नगरी नाम से फेमस जलेसर कर रहा हैं. इस घंटे को बनाने के लिए 50 कारीगर काम पर लगाए जाएंगे. ये सभी ढाई से तीन महीने के अंदर इस घंटे को पूर्ण करेंगे. इस घंटे की उंचाई 6 फीट जबकि चौड़ाई 5 फीट होती. वहीं वजन 2100 किलो होगा. इस घंटे को बनाने में लगभग 10 लाख रुपए का खर्चा आएगा. इस बड़े घंटे के अलावा 10 अन्य भार (500, 250, 100 किलो) वाले घंटे के आर्डर भी जलेसर एटा की फर्म सावित्री ट्रेडर्स को मिले हैं. इस फार्म के ओनर और जलेसर नगर पालिका के चेयरमैन विकास मित्तल बताते हैं कि वाराणसी...